Justice for Sushant Singh Rajput
मुंबई पुलिस संदेह के घेरे में



सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे है। इस केस में अगर कोई संदेह के घेरे में है तो वह मुंबई पुलिस है आखिर वह किसे और क्यों बचाने की कोशिस कर रही है।
जिस तरह से महाराष्ट्र सरकार इस केस में CBI जांच का विरोध कर रही है वह इस बात को सच साबित करता है की सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि यह एक प्लान मर्डर है।
इस केस में मुंबई पुलिस ने केवल सबूतों को नष्ट करने का कार्य किया है। जिसके कारण यह केस अब और मुश्किल होता जा रहा है।
जब विहार पुलिस ने इस केस में जांच करने की कोशिस की तो मुंबई पुलिस ने विहार पुलिस को किसी भी तरह का सपोर्ट नहीं किया और जब विहार पुलिस का एक IPS (Vinay Tiwari) अधिकारी जांच के लिए पंहुचा तो उनको जबरन क्वारंटाइन कर दिया गया।
SSR (एक सफल अभीनेता) का परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है उसको न्याय नहीं मिल रहा है और महेश भट्ट जैसे लोग जो लोगो को मानसिक बीमारी का सर्टिफिकेट बाटते रहते है यह सुशांत सिंह राजपूत को मानसिक रूप से बीमार बता रहे है।
महेश भट्ट इससे पहले ये सक्सेसफुल फार्मूला परवीन बाबी और जिया खान मामले में अपना चुके है।
सुशांत के परिवार से उनके रिश्ते को ख़राब बताया जाता है उनके परिवार को वीडियो शेयर कर अपने पारिवारिक रिश्ते को साबित करना पड़ रहा है।
आम इंसान को इस देश में न्याय मिलने की उम्मीद ही छोड़ देनी चाहिए। करोड़ो केस इस देश में पेंडिंग है आम इंसान के लिए पुलिस में FIR रजिस्टर करना भी एक चुनौती है।
इसके कुछ दिनों पूर्व ही SSR के पूर्व कर्मचारी दिशा सालियन की हत्या को आत्महत्या करार कर दिया गया कोई जांच नहीं हुई किन्तु अब SSR की हत्या के तार दिशा सालियन हत्या से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
SSR केस में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की चुप्पी ?



इसके पीछे वो कौन सी ताकते है क्या इस देश में एक आम इंसान को न्याय मिलने की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए। कई सारे सवाल है जिनके जवाब मुंबई पुलिस को देने है।
बॉलीवुड में दिग्गज अभिनेता इस मामले में चुप्पी साधे बैठे है एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते उन्हें आगे आकर सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठानी चाहिए।
जब संजय दत्त का नाम मुंबई ब्लास्ट केस में आया था तो सभी अभिनेता उसको बचाने के लिए एक जूट हो गए थे और आखिरकार उसके जीवन पर फिल्म बनाकर उसको भारत की जनता के सामने एक निर्दोष व्यक्ति के रूप में दिखाया गया जबकि वह वास्तविक जीवन में इस अपराध की सजा काट चूका है।
SSR मामले में राजनितिक पार्टिया चुप क्यों है?
राजनितिक पार्टिया भी इस मामले में चुप्पी साधे हुऐ है। बीजेपी जो अभी केंद्र में सरकार चला रही है और कांग्रेस जो राज्य में शिवसेना के साथ सरकार शामिल है।
अगर कोई विशेष धर्म से अथवा दलित समुदाय से जुड़े अभिनेता की हत्या हुई होती तो सभी छाती पिट रहे होते सुशांत सिंह राजपूत हिन्दू था और वह भी राजपूत उसके लिए कौन आवाज उठाएगा।
निष्कर्ष
इसलिए आप से मेरा अनुरोध है की आप भी सुशांत को न्याय दिलाने के लिए उसके परिवार का साथ दीजिये और इस देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आवाज उठाइये यह घटना किसी के साथ भी हो सकता है।