Malabar nut | Benefits of Malabar nut in hindi | Health Benefit of Malabar Nut in Hindi | Vasaka Meaning in Hindi | अडूसा का मतलब हिंदी में

हेल्थ
Health Benefit of Malabar Nut
Health Benefit of Malabar Nut

Benefits of Malabar nut in hindi | Health Benefit of Malabar Nut in Hindi | Vasaka Meaning in Hindi | (Vasaka (Malabar Nut) Vasaka Meaning in Hindi) |अडूसा का मतलब हिंदी में

Malabar nut : अडूसा एक झाड़ीदार पौधा है. इसके फूल सफेद होते हैं. यह पेड़ जड़ी-बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अडूसा पेड़ की जड़, पत्ते और फूल सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. यह श्वास संबंधी समस्याओं के इलाज में कारगर औषधि है।

अडूसा (Vasaka (Malabar Nut)को कई नामो से पहचाना जाता है जैसे अंग्रेजी में मालाबार नट और संस्कृत में वासावा, वासा आदि। भारत में अडूसा पहाड़ी क्षेत्र को छोड़कर सभी जगह पर पाया जाता है।

अडूसा का उपयोग प्राचीन काल से आयुर्वेदिक उपचार में किया जाता रहा है। इस जड़ीबूटी में उच्च मात्रा एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो कई तरह की बीमारियों से रोकथाम करने में सहायता करता है।

इसके अलावा इसमें जीवाणुरोधी गुण, सूजन विरोधी गुण और रक्त को शुद्ध करने वाला गुण मौजूद है। बहुत से लोग अडूसा के स्वास्थ्य लाभ से अनजान है, तो चलिए आज के लेख के माध्यम से अडूसा (वासाका) के बारे में विस्तार से बतायेंगे। अडूसा (वासाका) का पौधा झाड़ीदार होता है, इसकी पत्तिया, जड़, फूल आयुर्वेदिक उपचार में उपयोग किया जाता है।

वासा की कई प्रजातिया होती है जिनमे श्रेत वासा, रक्त वासा, कृष्ण वासा शामिल है। अडूसा (Vasaka (Malabar Nut)का पौधा भारत के अलावा पाकिस्तान व श्रीलंका में पाया जाता है।

अडूसा एक ऐसी जड़ीबूटी है जो स्वास्थ्य की कई तरह के समस्या को ठीक करने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार यह कफपित्त को कम करने में बहुत फायदेमंद रहता है।

अडूसा (वासाका) के पोषक तत्व ? (Nutrients Value of Vasaka (Malabar Nut) in Hindi)

अडूसा (वासाका) में बहुत से पोषक तत्व मौजूद है। इसकी पत्तियों में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्वास्थ्य की कई तरह की समस्या को ठीक करने में मदद करता है।

अडूसा (वासाका) के फायदे ? (Health Benefits of Vasaka (Malabar Nut) in Hindi)

आंखो की सूजन कम करने में – यदि अधिक समय तक लैपटॉप पर देखने से आंखो में सूजन आती है तो कुछ घरेलु उपाय से सूजन को कम कर सकते है। जैसा की आपको पहले बताया अडूसा में सूजन विरोधी गुण मौजूद है जो किसी भी तरह के सूजन को कम करता है। अडूसा के ताजे फूलों को गर्म कर आंखो पर बांध देना चाहिए, इससे आंख की सूजन कम हो जाती है।

मसूड़ों के दर्द से आराम दिलाए – मसूड़ों में दर्द की समस्या किसी को भी हो सकती है यदि मसूड़ों की ठीक से साफ सफाई न की जाये। अडूसा में कुछ ऐसे गुण मौजूद है जो मसूड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते है। अडूसा का उपयोग मसूड़ों पर चिकिस्तक की सलाह से कर सकते है। यदि मसूड़ों में गंभीर समस्या है तो घरेलु उपचार की जगह दंत विशेषज्ञ से संपर्क करना उचित है।

मुंह में घाव को ठीक करने में – अडूसा (Vasaka (Malabar Nut)मुंह के छाले, सूजन, दर्द को कम करने में फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार इसमें सूजन विरोधी व जीवाणु रोधी गुण होता है जो मुंह के छाले के लक्षण को कम करने में प्रभावी होता है। किसी दवा के रिएक्शन से मुंह में छाले पड़ गए है तो अडूसा बहुत आराम दिलाता है। बहुत से लोग अडूसा का दातुन करते है ताकि दांत की सफाई के साथ मुंह की सफाई हो सके।

Health Benefit of Malabar Nut
Health Benefit of Malabar Nut

मासिकधर्म के दर्द से आराम दिलाए – महिलाओं में मासिकधर्म के समय दर्द होना आम बात है। लेकिन बहुत से महिलाओं अत्यधिक दर्द होने की समस्या को कम करने के लिए वासा के पत्ते का उपयोग कर सकते है। एक ग्लास पानी में वासा के पत्ते, मूली, गाजर के बीज को अच्छे से पका ले और सेवन करे।

दमा रोग में फायदेमंद – दमा श्वसन संबंधित रोग है जिसमे लोगो का दम घुटने लगता है। बहुत से व्यक्ति को मौसम बदलने पर स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है वैसे ही दमा से पीड़ित लोगो का होता है। दमा से आराम दिलाने के लिए कुछ ताजे को सुखाकर काले घतूरे के साथ पीसकर एक चूर्ण बना ले और इसको धूम्रपान की तरह उपयोग में लाये इस प्रक्रिया से सांस लेने में आराम मिलता है।

बवासीर में फायदेमंद – बहुत से लोगो में अधिक मसालेदार व तीखा भोजन करने से बवासीर की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में वासा एक अच्छा घरेलू उपाय है जो बवासीर से राहत दिलाता है। अडूसा (Vasaka (Malabar Nut)का उपयोग करने के लिए अडूसा के पत्ते का चूर्ण तैयार कर ले साथ सफ़ेद चंदन को मिला ले। इस मिश्रण चूर्ण का सेवन दिन में दो बार करे, ऐसा करने से बवासीर की समस्या कम होने लगती है।

अडूसा (वासाका) के नुकसान ? (Side-Effects of Vasaka (Malabar Nut) in Hindi)

अडूसा (वासाका) के बहुत से स्वास्थ्य लाभ है, लेकिन कुछ मामलो में नुकसान कर सकता है।

  • अडूसा का अत्यधिक सेवन करने से उल्टी और जलन की समस्या हो सकती है।
  • डायबिटीज से पीड़ित लोगो को इस जड़ीबूटी का सेवन कम मात्रा में करनी चाहिए। यदि पहले से डायबिटीज का स्तर नियंत्रण में है, तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गर्भवती महिला और स्तनपान करने वाली महिला को अडूसा का उपयोग करने से पहले चिकिस्तक से सलाह लेना चाहिए।
  • अगर आप किसी तरह की विशेष दवा का सेवन करते है तो अडूसा का सेवन करने से पहले चिकिस्तक की सलाह ले। 

अगर आपको अडूसा के उपयोग से स्वास्थ्य में किसी तरह की समस्या हो रही है, तो चिकिस्तक (General Physician) से संपर्क कर सकते हैं।

sangeetaspen.com का उद्देश्य केवल आपको लेख के माध्यम से जानकारी देना है। sangeetaspen आपको किसी तरह दवा, उपचार की सलाह नहीं देते है। आपको अच्छी सलाह केवल एक चिकिस्तक ही दे सकता है। क्योंकि उनसे अच्छा दूसरा कोई नहीं होता है।

FAQ :

Q : अडूसा के क्या क्या फायदे हैं?

Ans : सिर दर्द दूर सकता है अडूसा
आंखों को भी देता है राहत
मुंह के छालों को करता है दूर
दांतों और मसूड़ों के दर्द में लाभकारी
श्वास संबंधित सभी रोगों की रामबाण जड़ी बूटी
मासिक धर्म में सहायक
मूत्र दोष की समस्या में लाभकारी
मांसपेशियों का दर्द भी होता है दूर

Q : अडूसा का काढ़ा कैसे बनाएं?

Ans :अडूसा के 10 ग्राम पत्ते, मूली और गाजर के बीज 6 ग्राम लेकर आधा लीटर पानी में उबालें. जब यह पानी एक चौथाई शेष रह जाए तो यह काढ़ा पीने से मासिक धर्म की समस्याएं ठीक होंगी. साथ ही अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या भी दूर होती है.