Nag Panchami |nag panchami 2023 in sawan month | nag panchami date puja vidhi shubh muhurat | Latest Festival Nag Panchami 2023 me Kab Hai | Nag Panchami Kab Hai | कब है इस साल नाग पंचमी

हेल्थ
Nag Panchami

Nag Panchami |nag panchami 2023 in sawan month | nag panchami date puja vidhi shubh muhurat | Kab Hai Nag Panchami 2023 me | Nag Panchami Kab Hai | कब है इस साल नाग पंचमी

Nag Panchami : हर साल नाग पंचमी (Nag Panchami) का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन नाग देवता की पूजा करते हैं. वासुकी नाग भगवान शिव के गले का हार हैं, जबकि शेषनाग की शैय्या पर भगवान विष्णु शयन करते हैं

नाग पंचमी 2023 तिथि

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, नाग पंचमी (Nag Panchami)के लिए सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 21 अगस्त दिन सोमवार को 12:21 ए एम पर शुरू होगी और यह तिथि 22 अगस्त मंगलवार को 02:00 ए एम पर समाप्त होगी. सूर्योदय की तिथि के आधार पर इस साल नाग पंचमी 21 अगस्त सोमवार को मनाई जाएगी.

नाग पंचमी 2023 पूजा मुहूर्त

21 अगस्त को नाग पंचमी की पूजा के लिए 2 घंटे 36 मिनट का शुभ मुहूर्त है. उस दिन आप नाग पंचमी की पूजा सुबह 05 बजकर 53 मिनट से कर सकते हैं. नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 08 बजकर 30 मिनट तक ही है.

शुभ और शुक्ल योग में है नाग पंचमी

इस साल की नाग पंचमी के दिन 2 शुभ योग बन रहे हैं. 21 अगस्त को प्रात:काल से लेकर रात 10 बजकर 21 मिनट तक शुभ योग है. उसके बाद से शुक्ल योग प्रारंभ होगा, जो पूरी रात तक है. इस दिन का अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक है.