RCB vs MI Live Score | IPL Live Cricket Score | RCB vs MI Indian Premier League 2023 | मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी)

हेल्थ

RCB vs MI Live Score | IPL Live Cricket Score | RCB vs MI Indian Premier League 2023 | मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी)

RCB vs MI Live Score : आईपीएल के पांचवें मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीजन में पहली बार भारत के दो दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली आमने-सामने हैं। आरसीबी ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 46 गेंद पर नाबाद 84 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। एक छोर से मुंबई के लगातार विकेट गिर रहे थे तो दूसरी ओर से तिलक लगातार रन बना रहे थे। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल को छक्का मारा। मुंबई ने उनकी पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। आरसीबी को जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य मिला है।

तिलक ने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। 5.2 ओवर में तीन विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए थे। उस समय टीम का स्कोर 20 रन था। वहां से उन्होंने मुंबई को 170 रन के पार पहुंचाया। तिलक ने सूर्यकुमार यादव के साथ चौथे विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी की। इसके बाद निहाल बधेरा के साथ पांचवें विकेट के लिए 30 गेंद पर 50 रन जोड़े। फिर उन्होंने अरशद खान के साथ सातवें विकेट के लिए 18 गेंद पर नाबाद 48 रन की साझेदारी की।

RCB vs MI Live Score: हर्षल पटेल को मिली पहली सफलता

हर्षल पटेल को पहली सफलता उनके तीसरे और पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर मिला। उन्होंने ऋतिक शौकीन को कप्तान फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। ऋतिक ने तीन गेंद पर पांच रन बनाए। उनके आउट होने के बाद अरशद खान क्रीज पर आए हैं।

RCB vs MI Live Score: तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 17वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। मुंबई इंडियंस ने 17 ओवर में छह विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 37 गेंद पर 59 और ऋतिक शौकीन दो गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

RCB vs MI Live Score: टिम डेविड को कर्ण शर्मा ने किया आउट

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों का आउट होना लगातार जारी है। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड आउट हो गए। कर्ण शर्मा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। वह सात गेंद पर चार रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद ऋतिक शौकीन क्रीज पर आए हैं।

RCB vs MI Live Score: मुंबई को लगा पांचवां झटका

मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका कर्ण शर्मा ने दिया। उन्होंने 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर निहाल बधेरा को आउट कर दिया। निहार ने कर्ण की तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का लगाया था। वह लगातार तीसरा छक्का लगाना चाहर रहे थे, लेकिन बाउंड्री पर विराट कोहली को कैच थमा बैठे। बधेरा ने 13 गेंद पर 21 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। बधेरा ने पांचवें विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ 50 रनों की साझेदारी की। मुंबई ने 14 ओवर में पांच विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 44 और टिम डेविड एक रन बनाकर नाबाद हैं।

RCB vs MI Live Score: सूर्यकुमार यादव भी हो गए फेल

मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव भी आरसीबी के खिलाफ नहीं चले। वह 16 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका लगाया। नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर वह पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर शाहबाद अहमद ने उनका कैच लिया। मुंबई ने 8.5 ओवर में चार विकेट पर 48 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। सूर्यकुमार के बाद निहाल वधेरा क्रीज पर आए हैं।

RCB vs MI Live Score: मुंबई को लगा बड़ा झटका

मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका आकाश दीप ने दिया। उन्होंने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर दिया। रोहित 10 गेंद पर एक रन ही बना सके। उन्होंने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को कैच थमा दिया। रोहित के आउट होने के बाद तिलक वर्मा क्रीज पर आए हैं। मुंबई का पावरप्ले समाप्त हो चुका है। उसने छह ओवर में तीन विकेट पर 29 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा सात और सूर्यकुमार यादव पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

RCB vs MI Live Score: आरसीबी को मिली दूसरी सफलता

आरसीबी को दूसरी सफलता बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टोप्ली ने दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर कैमरून ग्रीन को क्लीन बोल्ड कर दिया। ग्रीन चार गेंद पर एक चौके की मदद से पांच रन ही बना सके। मुंबई ने इस बार नीलामी में उन्हें 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुंबई ने चार ओवर में दो विकेट पर 17 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।

RCB vs MI Live Score: ईशान किशन पहले मैच में फेल

मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन इस मैच में फेल हो गए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने तीसरे ओवर में आउट कर दिया। ईशान किशन तीसरी गेंद पर हर्षल पटेल को कैच थमा बैठे। उन्होंने 13 गेंद पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाए। ईशान के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन क्रीज पर आए हैं। मुंबई ने तीन ओवर में एक विकेट पर 12 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा एक रन बनाकर नाबाद हैं।

RCB vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, रीस टोप्ले, मोहम्मद सिराज।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, निहाल वधेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान।

RCB vs MI Live Score: मुंबई की टीम करेगी पहले बल्लेबाजी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आरसीबी ने चार विदेशी खिलाड़ियों में फाफ डुप्लेसिस के अलावा ग्लेन मैक्सवेल, रीस टोप्ले और माइकल ब्रैसवेल को टीम में रखा है। वहीं, रोहित शर्मा ने जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, टिम डेविड और कैमरून ग्रीन को चुना है।

RCB vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका, ईशान किशन के बाद कैमरून ग्रीन भी आउट

लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के पांचवें मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में पहली बार भारत के दो दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली आमने-सामने होंगे।

Leave a Reply