Diwali Puja 2022 | Maa Laxmi Upay | diwali puja keep these in mind while worship maa lakshmi | these are amazing ways to please maa lakshmi prosperity will last forever

आस्था
Diwali Puja 2022 |Maa Laxmi Upay
Diwali Puja 2022 |Maa Laxmi Upay

Diwali Puja 2022 |Maa Laxmi Upay |diwali puja keep these in mind while worship maa lakshmi | these are amazing ways to please maa lakshmi prosperity will last forever 

Diwali Puja 2022: दशहरा बीतने के बाद से ही दिवाली

(Diwali Puja 2022) की तैयारी शुरू हो जाती है. दिवाली की धूम से पहले ही घरों में मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गईं हैं. घरों में साफ-सफाई के साथ रंग रोशन का काम शुरू हो चुका है. हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है।

इस साल दिवाली (Diwali Puja 2022) का ये त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

यह भी पढ़े : Choti Diwali/Narak Chaturdashi: नरक चतुर्दशी को छोटी दीपावली क्यों कहते है

कहा जाता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी को जिस भक्त का घर पसंद आता है वो वहीं निवास करती हैं। ऐसे में इस दिन खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। शास्त्रों में ऐसे कई नियम बताए गए हैं, जिन्हें दिवाली (Diwali Puja 2022) के दिन नहीं करना चाहिए। वहीं कुछ ऐसे भी कार्य हैं जिन्हें करने माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

ऐसे में यदि आप भी चाहते हैं कि इस दिवाली (Diwali Puja 2022) आपके घर में मां लक्ष्मी वास करें तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। चलिए जानते हैं दीपावली पूजा के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं…

दिवाली पूजा के दौरान क्या करें?

  • दिवाली के दिन पूजा क्षेत्र को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें और पूजा करते समय परिवार के सभी सदस्यों को उत्तर की ओर मुंह करके बैठना चाहिए।
  • मुख्य पूजा का दीया देसी घी से भरें।
  • दीयों की संख्या 11, 21, 51 रखें।
  • दिवाली (Diwali Puja 2022) की रात में अपने घर के दक्षिण-पूर्व कोने में एक सरसों के तेल का दीपक जलाकर रखें।
  • पूजा की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा से करें, जिन्हें भारतीय परंपरा में “विघ्नहर्ता” के रूप में पूजा जाता है।

यह भी पढ़े : Dutiya in Kumaon : कुमाऊं में दीपावली पर स्थानीय फसलों के बनाए जाते है, व्यंजन

इस दिशा में जलाएं तेल के दिए

  • मान्यता है कि दिवाली (Diwali Puja 2022) के दिन घरों में दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में तेल के दिए जलाने चाहिए.
  • इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और सुख समृद्धि के भंडार भरे रहते हैं.
  • मुख्य दरवाजे पर बनाएं तोरण
Diwali Puja 2022 |Maa Laxmi Upay
Diwali Puja 2022 |Maa Laxmi Upay

these are amazing ways to please maa lakshmi prosperity will last forever | मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय | दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम

दिवाली (Diwali Puja 2022) पर मां लक्ष्मी मुख्य द्वार के जरिए ही घरों में प्रवेश करती हैं. ऐसे में घर के दरवाजों पर तोरण बनाकर मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है. दिवाली (Diwali Puja 2022) की पूजा से पहले घरों के दरवाजों पर विधि-विधान से तोरण बनाना चाहिए. साथ ही ध्यान रहे कि तोरण आम या फिर केले के ही पत्तों पर बने हों. दोनों ही पत्तों को दिवाली पर पूजना शुभ माना जाता है।

कच्चे चने चढ़ाने से प्रसन्न होगीं मां लक्ष्मी

दिवाली (Diwali Puja 2022) पर मां लक्ष्मी की पूजा के बाद पूरे घर में दिए रखना चाहिए. साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा के बाद उन्हें कच्चे चढ़ाए जाते हैं. पूजा होने के बाद इन कच्चे चनों को पीपल के पेढ़ पर चढ़ा दें. माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं घरों में अपनी कृपा बरसाती हैं।

हेल्दी से होता है धन का लाभ

दिवाली (Diwali Puja 2022) की पूजा पर मां लक्ष्मी चरणों में हल्दी की गांठ चढ़ाने को भी शुभ माना जाता है. माना जाता है कि पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के चरणों में हल्दी की गांठ को समर्पित करें और फिर यह गांठ अपने घरों या फिर दफ्तर में रखना शुभ होता है. ऐसा करने से लक्ष्मी की कृपा होती है.

दिवाली पूजा के दिन क्या न करें?

  • अक्सर लोग इस दिन जुआ खेलते हैं, जबकि ये गलत है। इस दिन जुआ खेलने से बचना चाहिए।
  • इस दिन शराब पीने और मांसाहारी भोजन लेने से बचें।
  • दीये को रात भर जलाने के लिए पूजा घर को रात में खाली न छोड़ें।
  • भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति न रखें, जिसकी सूंड दाहिनी ओर हो।
  • घर के अंदर आतिशबाजी या फुलझड़ी का प्रयोग करें।