International Volunteer Day (IVD)



अंतराष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस (आईवीडी) कब और क्यों मनाया जाता है तथा इसके उदेश्य क्या -क्या है.
अंतराष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस प्रतेक वर्ष 5 दिसंबर को मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा 17 दिसंबर 1985 के दिन एक प्रस्ताव पारित किया गया कि 05 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय वालंटियर दिवस के रूप में मनाया जायेगा इस दिवस के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्थानीय, और सामाजिक आदि सभी स्तरों पर परिवर्तन लाने की कोशिस की जाती है, तथा लोगो की भागीदारी के उपलक्ष्य में (जिन लोगो के द्वारा देश हित में या सामाजिक जन -जीवन के हित में काम किया हो) समान एवं उपहार दे कर उनका आभार व्यक्त किया जाता है.
लोगो में जागरूकता एवं उत्साह उत्त्पन करने के लिए जगह -जगह पर विभिन्न प्रकार की झाकिया, प्रदर्शनियाँ, सेमिनार, कान्फ्रेंस, स्वच्छता अभियान, आदि अनेको कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है, इस प्रकार देखा जाता है की हमारा देश कितने आगे बढ़ गया है या आगे हमे और क्या -क्या योजनाए एवं परिवर्तन लाने है जो सभी के हित में हो.
तथा इस दिन उन सभी स्वयं सेवकों को विशेष रूप से श्रद्धांजलि दी जाती है जो नई वैश्विक लक्ष्यों को लागू करने के लिए काम कर रहे थे. संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा के द्वारा 17 दिसम्बर 1985 को संकल्प 40/212 को अंतराष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस (IVD) के रूप में स्थापित किया गया था तब से ही इस दिन को संयुक्त राष्ट्र प्रणाली, सरकारें, आम नागरिक, और नागरिक सामाजिक संगठनो के द्वारा मनाया जाने लगा.
अंतरराष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस पर क्या क्या थीम्स रही है चलिए जानते है
IVD 2019 | Volunteer for an inclusive future |
IVD 2018 | Volunteers build Resilient Communities |
IVD 2017 | Volunteers Act First. Here. Everywhere |
IVD 2016 | Global Applause – give volunteers a hand |
IVD 2015 | Your world is changing. Are you? Volunteer |
IVD 2014 | Make change happen, volunteer |
IVD 2013 | Young. Global. Active |
IVD 2012 | Celebrate volunteering |
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है जो आरएसएस के रूप में जो भारतीय जनता पार्टी का व्यापक रूप से पैतृक संगठन माना जाता हैं इसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से ज्यादा संघ या आर.एस.एस. के नाम ज्यादा प्रसिद्धि मिली है
अनेको शहरो में या विधायालयो, विश्वविधयालय में एनएसएस की कई यूनिट होती है जो अनेको समय पर अपनी भूमिका निभाती रही है मुख्य रूप से एनएसएस के लोगो को आपदाओं के समय राहत के कार्य करते हुए या नगर के स्वच्छता अभियान में अपना समर्थन करते हुए देखा जाता है
रेड रिबन क्लॅब
हर वर्ष रेड रिबन क्लॅब को एड्स के प्रति जागरूकता फैलते हुए या रक्त दान शिविर पर अपना योगदान देते हुए देखा जाता है
एनसीसी
एनसीसी के केडेट्स को अनेको बार ट्रेफिक की कमान सभालते हुए या स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए देखा गया है
इको क्लब
इको क्लब के द्वारा लोगो को पर्यावरण के प्रति सचेत किया जाता है की किस प्रकार हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते है