IPL 2022 GT vs MI | GT vs MI IPL 2022 Live Scores | IPL 2022, Gujrat Titans vs Mumbai Indians Score Updates

Sports News
 IPL 2022, GT vs MI GT vs MI | IPL 2022 Live Scores| IPL 2022, Gujrat Titans vs Mumbai Indians Score Updates
IPL 2022

IPL 2022 GT vs MI | GT vs MI IPL 2022 Live Scores | IPL 2022, Gujrat Titans vs Mumbai Indians Score Updates

IPL 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 51वें मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2022 के 52वें मुकाबले में 5 रनों से हराया। मुंबई इंडियंस (Mumbai) की यह लगातार दूसरी जीत है, वहीं गुजरात लगातार दूसरा मैच हारी है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 178 रनों का लक्ष्य रखा था।

मुंबई इंडियंस की दूसरी जीत, गुजरात टाइटन्स को 5 रनों से मात

मुंबई के लिए ईशान किशन ने 45, रोहित शर्मा ने 43 और टिम डेविड ने 44 रनों की नाबाद पारी खेली। राशिद खान ने गुजरात के लिए सबसे अधिक दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम को सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (55) और शुभमन गिल (52) ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़े।

आईपीएल 2022 में साहा और गिल की जोड़ी तीसरी ओपनिंग पार्टनरशिप बन गई है, जिन्होंने 100 से भी अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले गायकवाड़ और कॉन्वे ने पुणे के खिलाफ 182 रनों की साझेदारी की थी। इसके बाद बटलर और पड़िक्कल ने 115 रनों की पार्नटरशिप की थी।

इसके बाद मुंबई ने जोरदार वापसी की। आखिरी दो ओवर में गुजरात को 20 रनों की दरकार थी। 19वें ओवर में बुमराह ने 11 रन खर्च किए। आखिरी ओवर में डेनियल सैम्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 3 ही रन खर्च किए।