Kapil Dev : India’s World Cup winning captain hospitalised after suffering heart attack

Top News
Kapil Dev : India's World Cup winning captain hospitalised after suffering heart attack
Kapil Dev : India’s World Cup winning captain hospitalised after suffering heart attack

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) को दिल का दौरा पड़ा

गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है। 61 वर्षीय कपिल देव (Kapil Dev) ने दिल्ली में एंजियोप्लास्टी करवाई है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। 

Also Read : 7th day of navratri 2020 : Maa Kalratri ki puja, Katha, Aarti

सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होने के साथ ही इस दिग्गज ऑलराउंडर के स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं आने लगी। कपिल देव (Kapil Dev)के परिवार की ओर से अब तक इस मामले पर कोई खबर नहीं आई है।

हम सभी को याद है कि कैसे कपिल देव (Kapil Dev) की कप्तानी में टीम इंडिया ने 1983 में पहला वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। साल 1983 में भारत को पहला वनडे विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने टीम इंडिया के लिए 131 टेस्ट मैचों में 5,248 रन बनाने के साथ 434 विकेट लिए हैं।

वहीं 225 वनडे मैचों में कपिल देव (Kapil Dev) ने 3,783 रन बनाकर 253 विकेट लिए हैं। साथ ही 275 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों में उनके नाम 11,356 रन और 835 विकेट हैं।

उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में साल 1994 में खेला था। इसके बाद कपिल देव (Kapil Dev) कई मैचों में कमेंट्री करते नजर आए।


पिछली बार कपिल देव (Kapil Dev) फरवरी 2020 में तब चर्चा में आए थे। जब बांग्लादेश ने भारत को 3 विकेट से हराकर ICC U19 World Cup जीता था। ये बांग्लादेश की पहली खिताबी जीत थी।

खिताब जीतने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी आक्रामक होकर भारतीय खिलाड़ियों से भिड़ गए थे। बाद में आईसीसी ने बांग्लादेश के 3 और भारत के 2 खिलाड़ियों पर कार्रवाई की थी।

Also Read : 83 मूवी का दर्शको को बेसब्री से इंतज़ार

तब भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने BCCI से मांग की थी कि वो भी भारतीय खिलाड़ियों पर सख्त कार्रवाई करे ताकि उन्हें संयमित रहने का सबक मिले और वे भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करे।

उस वक्त यह मैच बांग्लादेश के इस जीत बांग्लादेश की जीत से ज्यादा खिलाड़ियों के बीच तकरार के लिए चर्चित रहा थ

Kapil Dev : India's World Cup winning captain hospitalised after suffering heart attack
Kapil Dev : India’s World Cup winning captain hospitalised after suffering heart attack

कपिल देव पर बॉलीवुड में बन रही बायोपिक

बहुत जल्द कपिल देव के जीवन पर बॉलीवुड में बायोपिक फिल्म ‘83’ आने वाली है।यह फिल्म 1983 इण्डिया कि वर्ल्ड कप जीत पर बानी हुयी है। इस फिल्म के माध्यम से दिखाया जाएगा

Also Read : 83 FIRST LOOK: रोमी देव के रूप में दिखी दीपिका पादुकोण

 कि कैसे 1983 इण्डिया ने पहला वर्ल्ड कप जीता था। इसके अलावा कुछ दिनों पहले कपिल देव (Kapil Dev)अपने नए लुक के लिए भी सोशल मिडिया में चर्चा में रहे थे।

कपिल देव (Kapil Dev) कि बायोपिक फिल्म ‘83’ में लीड रोल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) निभा रहे हैं। कपिल को लेकर तीन बायोग्राफी ‘बाय गोड्स डिक्री, क्रिकेट माय लाइफ और स्ट्रेट फ्रॉम द हार्ट’ पहले ही लिखी जा चुकी हैं। फील का ज्यादा फोकस 1983 वर्ल्ड कप जीतने पर होने के कारण ही इसका नाम
‘83’ रखा गया है

हमने अक्सर कपिल देव (Kapil Dev) को सोशल मीडिया पर सक्रिय देखा है साथ ही इन दिनों चल रहे कपिल देव (Kapil Dev) 20 -20 मैचो कि कमेंट्री करते देखे व सुने जा रहे है बहुत लोग कपिल देव (Kapil Dev) को अपना आदर्श मानते है,फॉलो करते है।

हम यही कामना करते है कि कपिल देव (Kapil Dev) जल्द स्वस्थ हो

सोशल मीडिया पर भी कपिल देव के क्रिकेट फैन्स उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply