World Environment Day 2021 : विश्व पर्यावरण दिवस कब है,और विश्व पर्यावरण दिवस की थीम

Top News
world environment day
world environment day

World Environment Day 2021

World Environment Day 2021 :  पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सम्पूर्ण विश्व में 5 जून को हर साल विश्व पर्यावरण दिवस यानी वर्ल्ड एन्वायरमेंट डे  (World Environment Day 2021) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए सन 1972 में स्वीडन के स्टॉकहोम में सम्मेलन का आयोजन किया । यह भी पढ़े : 5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस

जिसमें विश्व के 119 देश शामिल हुए थे। उस समय 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसका आयोजन विश्व पर्यावरण सम्मेलन के रूप में किया गया था। तब से प्रति वर्ष पांच जून (5 june) को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है, ताकि लोगों को पर्यावरण के प्रति ना सिर्फ जागरूक किया जा सके अपितु उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्साहित भी कीया जाए।


लोगों में पर्यावरण (Vishwa Paryavaran Diwas) के प्रति जागरूकता जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस (Vishwa Paryavaran Diwas) दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है। यह भी पढ़े : Sunder Lal Bahuguna: चिपको आंदोलन के जनक सुंदरलाल बहुगुणा

अगर आप किसी बड़े शहर में रहते हैं, तो आप जानते होंगे कि यहां रह रहे लोग हर साल बढ़ते तापमान और प्रदूषण के बीच किस तरह जी रहे हैं। हालांकि ये हाल सिर्फ बड़े शहरों का नहीं है बल्कि सम्पूर्ण विश्व का है।

आज तेज़ी से बढ़ता तापमान और प्रदूषण इंसानों के साथ-साथ पृथ्वी पर रह रहे अन्य सभी जीव-जन्तू के लिए बड़ा ख़तरा बन गया है। यही वजह है कि कई जीव विलुप्त हो रहे हैं। अगर हम अभी भी पर्यावरण के प्रति नहीं जगे तो आने वाले समय में हमारा जीवन संकटो से भर जायेगा

पर्यावरण
world environment day

पर्यावरण संरक्षण का महत्व तो हमेशा ही था। कितु पिछले वर्ष (2020 ) से कोरोना नामक वैश्विक महामारी के इस दौर में लोग सांस से जुड़े कई तरह के रोगों से लेकर गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पर्यावरण का संरक्षण एवं अनुपालन करना और भी प्रासंगिक हो गया है। यह भी पढ़े : Indor Plant Benefits: कोरोना काल में शुद्ध हवा के लिए घर पर लगाएं Indor Plant, इतने मिलेंगे फायदे

हमने देखा की पिछले वर्ष (2020) से जहाँ मानव जाती कोरोना महामारी से परेशान है वही इसकी रोकथाम के लिए किये गए लॉकडाउन का पर्यावरण पर सकारत्मक प्रभाव पड़ा है। और प्रदूषण के स्तर में बहुत कमी देखि गयी। 

ऐसा इसलिए संभव हुआ क्युकी लॉकडाउन के बीच मानवीय गतिविधियों में कमी होने के कारण प्रकृति को खुद को क्लीन करने समय मिल गया, नहीं तो हम मानव हमेशा अपनी असीमित इच्छाओ की पूर्ति के लिए इस सुन्दर वातावरण को दूषित ही करते रहे।लेकिन अब प्रत्येक व्यक्ति को ये समझना होगा कि जब पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तब ही इस धरती पर जीवन संभव है.

ये है इस साल (2021) विश्व पर्यावरण दिवस की थीम -World Environment Day theem 2021

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है और इस साल की थीम है ‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली’ (Ecosystem Restoration) है।

World Environment Day 2021
World Environment Day 2021

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत कब और कहां से हुई

1972 में पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाने की शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुई । जिसमें 119 देशों ने भाग लिया तथा 1987 में इसके केन्द्रो को बदलते रहने का प्रस्ताव रखा गया तब से प्रत्येक वर्ष पर्यावरण दिवस के आयोजन के लिए अलग-अलग देशो को चुना जाता है।

विश्व में जब पर्यावरण दिवस (Environment Day) मनाया जा रहा था। तब भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत की प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपनी चिंताये जाहिर की थी। उसके कुछ वर्षो बाद 19 नवंबर 1986 में भारत में पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।

पर्यावरण की सही परिभाषा
पर्यावरण की सही परिभाषा

पर्यावरण की परिभाषा

पर्यावरण दो शब्दों के योग से बना है। परी+आवरण यानी की हमारे चारो और का वह प्राकृतिक आवरण जो हमें घेरे रखता पर्यावरण कहलाता है।

पर्यावरण के जैविक संघटकों में सूक्ष्म जीवाणु से लेकर कीड़े-मकोड़े, सभी जीव-जंतु और पेड़-पौधों के अलावा उनसे जुड़ी सारी जैव क्रियाएं और प्रक्रियाएं भी शामिल हैं। और ये सभी चीजें यानी कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता है। और उसे प्रभावित करता है।

पर्यावरण दिवस को अन्य नामो (Eco Day, World Environment Day) से भी सम्बोधित किया जाता है। इसका मुख्य उदेश्य लोगो में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना तथा विश्व को पर्यावरण की सुरक्षा क्यों करनी चाहिए यह समझाना है।

हमें स्वय रखना होगा प्रकृति का ख्याल

 हम ख़ुद अपने पर्यावरण का ख़्याल नहीं रख रहे हैं, यही वजह है कि धीरे-धीरे हमारी ज़िंदगी मुश्किल होती जा रही है। और इसीलिए पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना ज़रूरी है।जिस प्रकार हम खुद का और अपने परिवार का ख्याल रखते है ठीक वैसे ही हमें प्रकृति का भी ख्याल रखना होगा क्युकी प्रकृति के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। 

Leave a Reply