New Year Wishes | Happy New Year Wishes 2023 | new year 2023 wishes in hindi | new years eve 2022 countdown | नववर्ष की शुभकामनाएं
New Year Wishes | Happy New Year Wishes 2023 | new year 2023 wishes in hindi | नववर्ष की शुभकामनाएं | new years eve 2022 countdown | नए साल के आगमन पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं संदेश, देखें ये New Year Wishes
New Year Wishes : नववर्ष की शुभकामनाओं (Happy New Year 2023) के साथ नए साल का स्वागत करिए। 31 दिसंबर बीतने के साथ ही 2022 को अलविदा कहते हुए अच्छी-बुरी पुरानी यादों का पिटारा बंद करके नए खूबसूरत पलों को जीने के लिए तैयार होना है। इस मौके को अपने दोस्तों, परिजनों और रिश्तेदारों के साथ बिताएं। साल के आखिरी दिन जश्न मना सकते हैं और नए साल का स्वागत धूमधाम से कर सकते हैं।
New Year Wishes 2023 : नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए कई तरीके हैं। लोग अपने अपने तरीके से 1 जनवरी की शुरुआत करते हैं। हालांकि एक चीज जो सभी के बीच सामान्य है, वह है नए साल की शुभकामनाएं। कोविड संक्रमण के मामले फिर से सामने आने लगे हैं। हो सकता है कि कई ऐसे करीबी व प्रियजन होंगे, जिनसे आप नए साल पर मुलाकात नहीं कर सकते हैं।
इसलिए सभी प्रियजनों को काल या संदेश के जरिए नए साल की शुभकामनाएं (Happy New Year 2023) भेज सकते हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक या सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रियजनों को नववर्ष के आकर्षक शुभकामना संदेशों वाले स्टेटस, तस्वीरें और वॉलपेपर भेजकर बधाई दे सकते हैं। इस साल आप अपनों को शायराना अंदाज में नए साल की शुभकामनाएं दीजिए।
आंखों में आपके सजे हैं जो भी सपने
और दिल में छुपी हैं जो भी अभिलाषाएं
ये नया वर्ष उन्हें सच कर जाए
आपके लिए यही है हमारी शुभकामनाएं.
बीते वर्ष की यादों के संग,
आनेवाले कल के सपनों के संग
हो रहा नववर्ष का मधुर आगमन
वर्ष 2023 भी रंगों से सजा रहे आपका पूरा जीवन.
मुबारक हो तुम्हें नववर्ष का महीना
चमको तुम जैसे फागुन का महीना
पतझड़ न आये तेरी जिन्दगी में
यही है दोस्त अपनी तम्मना.
नए साल की नयी उमंग में भाग्य सभी के जागे
कभी न लागे गम की आंधी
इसी के साथ हम आपको देते हैं नववर्ष की बधाई.
ये साल तेरे वास्ते खुशियों का नगर हो
क्या खूब हो हर रोज तेरी ईद अगर हो
हर रात मुसर्रत की नए गीत सुनाए
लम्हात के परों पे भी शबनम का असर हो
चमकती रहे सूरज की तरह आपकी जिंदगी
और सितारों की तरह झिलमिलाये आपका पूरा आंगन
इसी दुआ के साथ आपको नये वर्ष की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं.
कोई मुझसे पहले न बोल दे
इसलिए सोचा क्यों न आज ही
आपको हैप्पी न्यू इयर बोल दूं।
नया सवेरा आया नई किरण के साथ
नया दिन आया प्यारी मुस्कान के साथ
आपको नया साल 2023 मुबारक हो
मेरी ढेरों शुभकामनाओं के साथ।
नए साल पर खुशियों की बरसात हो
प्यार के दिन और मोहब्बत वाली रात हो।
रंजिश और नफरत मिट जाए सदा के लिए
सभी के दिलों में ऐसी चाहत हो।
नए साल में ढेर सारे गुलाब खिलाना है
दोस्त तेरे संग मिलकर न्यू ईयर मनाना है।