World Earth Day 2021 : पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, जानें 2021 की थीम – Earth Day Theme 2021

न्यूज़
World Earth Day 2021 : पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, जानें 2021 की थीम - Earth Day Theme 2021
World Earth Day 2021 : पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, जानें 2021 की थीम – Earth Day Theme 2021

World Earth Day 2021 : पृथ्वी बहुत व्यापक शब्द है जिसमें जल, हरियाली, वन्य प्राणी, प्रदूषण और इससे जु़ड़े अन्य कारक भी हैं। जानकारों की मानें तो हमारी पृथ्वी एक ही ऐसा ग्रह है, जहां जीवन संभव है।

ऐसे में पृथ्वी पर जीवन को बचाए रखने के लिए धरती की प्राकृतिक संपत्ति को सुरक्षित रखना भी बहुत ही आवश्यक है। धरती द्वारा इंसानों को कई सारे संसाधन दिए गए हैं। लेकिन मनुष्य आज के समय में इनका निर्दयतापूर्ण इस्तेमाल कर रहे हैं। पृथ्वी को बचाने का आशय हैं।

इसकी रक्षा के लिए पहल करना। न तो इसे लेकर कभी सामाजिक जागरूकता दिखाई गई और न राजनीतिक स्तर पर कभी कोई ठोस पहल की गई। दरअसल पृथ्वी एक बहुत व्यापक शब्द है,

इसमें जल, हरियाली, वन्य प्राणी, प्रदूषण और इससे जु़ड़े अन्य कारक भी शामिल हैं। ऐसे में पृथ्वी को लेकर मानवों को जागरूक करने के लिए हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

जब पूरी दुनिया 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाती है, अमेरिका में इसे वृक्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है। पहले पूरी दुनिया में साल में दो दिन (21 मार्च और 22 अप्रैल) पृथ्वी दिवस मनाया जाता था। लेकिन 1970 से 22 अप्रैल को मनाया जाना तय किया गया।

21 मार्च को मनाए जाने वाले ‘इंटरनेशनल अर्थ डे’ को संयुक्त राष्ट्र का समर्थन है, पर इसका महत्व वैज्ञानिक तथा पर्यावरणीय ज्यादा है। इसे उत्तरी गोलार्ध के वसंत तथा दक्षिणी गोलार्ध के पतझ़ड़ के प्रतीक स्वरूप मनाया जाता है।

22 अप्रैल को ही विश्व पृथ्वी दिवस मनाए जाने के पीछे अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नेल्सन रहे हैं। वे पर्यावरण को लेकर चिंतित रहते थे और लोगों में जागरूकता जगाने के लिए कोई राह बनाने के प्रयास करते रहते थे।

पृथ्वी के पर्यावरण को बचाने के लिए हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते, तो कम से कम इतना तो करें कि पॉलिथीन के उपयोग को नकारें, कागज का इस्तेमाल कम करें और रिसाइकल प्रक्रिया को बढ़ावा दें.. क्योंकि जितनी ज्यादा खराब सामग्री रिसाइकल होगी, उतना ही पृथ्वी का कचरा कम होगा।

World Earth Day 2021 : पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, जानें 2021 की थीम - Earth Day Theme 2021
World Earth Day 2021 : पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, जानें 2021 की थीम – Earth Day Theme 2021

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि पृथ्वी दिवस को लेकर देश और दुनिया में जागरूकता का भारी अभाव है! सामाजिक या राजनीतिक दोनों ही स्तर पर इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जाते।

कुछ पर्यावरण प्रेमी अपने स्तर पर कोशिश करते रहे हैं, किंतु यह किसी एक व्यक्ति, संस्था या समाज की चिंता तक सीमित विषय नहीं होना चाहिए! सभी को इसमें कुछ न कुछ आहुति देना पड़ेगी तभी बात बनेगी।

Earth Day 2021 : पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Earth Day 2021: पृथ्वी दिवस 2021 के लिए थीम है; climate action. पृथ्वी दिवस का आयोजन हर वर्ष 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। सन् 1970 से प्रारम्भ हुए इस दिवस को आज पूरी दुनिया के 192 से अधिक देशों के 1 अरब से अधिक लोग मनाते हैं. वर्ष 2020 में इसके 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं।

Earth Day 2021 : महात्मा गाँधी ने एक बार कहा था कि प्रकृति में इतनी ताकत होती है कि वह हर मनुष्य की “जरुरत” को पूरा कर सकती है लेकिन पृथ्वी कभी भी मनुष्य के “लालच” को पूरा नही कर सकती है।

पृथ्वी दिवस की स्थापना अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन (Gaylord Nelson) ने पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी. सन् 1970 से प्रारम्भ हुए इस दिवस को आज पूरी दुनिया के 195 से अधिक देश मनाते हैं. इन्हें फादर ऑफ़ अर्थ डे कहा जाता है।

पृथ्वी दिवस की गतिविधियों में पूरी दुनिया में लगभग 1 अरब से अधिक लोग हर साल भाग लेते हैं. इस प्रकार इतनी बड़ी संख्या के साथ यह पूरी दुनिया का सबसे बड़ा नागरिक आन्दोलन है ।

पर्यावरण
पर्यावरण

पृथ्वी के पर्यावरण को नष्ट करने वाले कारक इस प्रकार हैं

  • पॉलीथीन पृथ्वी के लिए सबसे घातक है, फिर भी हम इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • पेड़ को काटना और नदियों, तालाबों को गंदा करना हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बना हुआ है।
  •  विश्व का मानव संसाधन पर्यावरण जैसे मुद्दों के प्रति कम जागरूक है।
  • पृथ्वी के प्रति मानव की शोषण धारित प्रवृत्ति का होना।

  •  वन और पर्यावरण सुरक्षा कानूनों का शिथिल होना।

पृथ्वी दिवस 2021 की थीम – Prithvi Divas 2021 ki Theme

साल 2021 में विश्व पृथ्वी दिवस (पृथ्वी दिवस 2021 की थीम) की थीम रीस्टोर दी अर्थ (Restore the Earth) है। इस साल ऑर्गेनाइजर द्वारा 20 से 22 अप्रैल तक 3 दिन का क्लाइमेट एक्शन कार्यक्रम रखा है।

हालांकि, कई बार अर्थ वीक भी मनाया जाता है और इस दौरान पूरे हफ्ते के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाती है।

पृथ्वी दिवस 2021 (prithvi divas 2021 ki theme) में कई सारी पर्यावरण संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, इसमें क्लाइमेट चेंज से लेकर प्रदूषण और डिफॉरेस्टेशन तक कई मुद्दे शामिल हैं।

2021 के इस कार्यक्रम में यूएस प्रेसिडेंट जो बिडेन ने 40 वर्ल्ड लीडर को वर्चुअल समिट का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। इस इवेंट को कोरोना वायरस महामारी के चलते लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Restore the Earth थीम का उद्देश्य है कि कोविड-19 से उभरते हुए किस तरह के दुनिया में पर्यावरण को हुए नुकसान को कम किया जाए और आने वाले समय में हमारे द्वारा पृथ्वी को पहुंचाए गए नुकसान की भरपाई की जाए।

आप कैसे ले सकते हैं इसमें हिस्सा ?

ऑनलाइन और व्यक्तिगत रूप से (स्थानीय कोविड -19 प्रतिबंधों के भीतर) हजारों कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, आप भी अपने आस-पास क्या हो रहा है, इसके बारे में पता करें और इन कार्यक्रमों का हिस्सा बनें। आप चाहें तो वर्चुअल या फिर किसी जगह किए जा रहे आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं और पृथ्वी दिवस को लेकर अपनी सहभागिता को दर्ज कर सकते हैं।


विश्व पृथ्वी दिवस का विषय (थीम) – World Earth Day 2021 Theme

हर साल पृथ्वी दिवस (Earth Day 2021) पर अलग थीम होती है। उद्देश्य लोगों को जागरूक करने का ही होता है लेकिन इसके लिए हर साल अलग-अलग थीमों का चुनाव किया जाता है। ऐसा इसलिए ताकि लोगों को अधिक अच्छी तरह से पर्यावरण से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाए।

साथ ही इन थीम (Earth Day 2021) का उद्देश्य किसी एक टॉपिक पर अधिक फोकस करना भी होता है। तो चलिए जानते है । 2007 से 2020 तक की पृथ्वी दिवस की थीम्स क्या क्या हैं।

2007 की थीम : धरती के प्रति दयालु बने, संसाधनों को बचाने का प्रयास करें। इस थीम का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि धरती हमें कितना कुछ देती है और उसके प्रति हमारा संवेदना रखना और दयालु बनना कितना अधिक आवश्यक है।

2008 की थीम : कृपया पेड़ लगाएं। यह तो हम सभी जानते हैं कि पेड़ हमारे जीवन के लिए कितने अहम हैं और इस वजह से पेड़ों को दोबारा से लगाना कितना जरूरी है क्योंकि इन्ही के जरिए हमें सांस लेने के लिए स्वच्छ वायु मिलती है या यूं कहें कि ऑक्सीजन मिलता है।

2009 की थीम : कैसे आप आस-पास रहते हैं। इस थीम का उद्देश्य लोगों को समझाना है कि आप अपने आस-पास या फिर धरती के प्रति कैसा व्यवहार रखते हैं। या फिर किस तरह से रहते हैं।

2010 की थीम : कम करो। इस थीम का उद्देश्य लोगों को समझाना है कि हमें संसाधनों का प्रयोग कम करना होगा। फिर चाहे उसके लिए हम पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें या फिर गाड़ी को शेयर करें लेकिन संसाधनों का कम प्रयोग करना जरूरी है ताकि लंबे समय तक हमें संसाधन मिल सकें और आने वाली पीढ़ी को भी इसकी दिक्कत ना हो।

2011 की थीम : वायु को स्वच्छ करो। जैसा कि हम सभी जानते हैं, आज के समय में हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है और इसलिए इसे कम करना बहुत ही जरूरी है। इस वजह से शायद आप भी इस थीम का उद्देश्य समझ गए होंगे।

2012 की थीम : धरती को संगठित करना। धरती को संगठित करना भी बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए हमें स्वंयम को संगठित करना होगा।

2013 की थीम : जलवायु परिवर्तन का चेहरा। जलवायु में तेजी से परिवर्तन हो रहा है और इसका कारण बढ़ता प्रदूषण है। ऐसे में लोगों का समझना जरूरी है कि जलवायु परिवर्तन किस तरह से केवल इंसानों को ही नहीं बल्कि पृथ्वी को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

2014 की थीम : हरे शहर। हरे शहर से मतलब है कि शहरों में ब्लिडिंग, स्कूल और ऑफिस के अलावा फिर से पेड़ों का दिखाई देना या फिर पेड़-पौधों को लगाया जाना।

2015 की थीम : जल अद्भुत विश्व। जल मनुष्य के जीवित रहने के लिए बहुत ही आवश्यक है लेकिन प्रदूषण के कारण स्वच्छ पानी का स्तर भी कम होता जा रहा है।

2016 की थीम : धरती के लिए पेड़। धरती के लिए ही नहीं बल्कि इंसानों के लिए भी पेड़ बहुत आवश्यक हैं और इस वजह से पेड़ों की अहमियत को जानना बहुत ही जरूरी है।

2017 की थीम : पर्यावरण और जलवायु साक्षरता। पर्यावरण को बचाने के लिए हम सबका इसके प्रति जागरूक और साक्षर होना आवश्यक है तभी तो हम सभी मिलकर इस दिशा में काम कर सकेंगे।

2018 की थीम : प्लास्टिक प्रदूषण का अंत। प्लास्टिक हमारी दुनिया को काफी अधिक प्रभावित कर रही है क्योंकि यह खत्म नहीं होती है और धरती पर प्रदूषण को बढ़ाती है इस वजह से प्लास्टिक का इस्तेमाल और निर्माण बंद करना बहुत ही आवश्यक है।

2019 की थीम : अपनी प्रजातियों की रक्षा करें। यदि हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो उसके लिए हमें पर्यावरण को सुरक्षित करना होगा।

2020 की थीम : जलवायु कार्रवाई। जलवायु में हो रहे तेजी से बदलाव को समझना आवश्यक है और इसलिए हमें पर्यावरण को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।

पृथ्वी को बचाने का आशय है इन सभी की रक्षा के लिए पहल करना। लेकिन इसके लिए किसी एक दिन को ही माध्यम बनाया जाए, क्या यह उचित है ? हमें हर दिन को पृथ्वी दिवस (World Earth Day 2021) मानकर उसके बचाव के लिए कुछ न कुछ उपाय करते रहना चाहिए। तो इस पृथ्वी दिवस (World Earth Day 2021) से आप भी पृथ्वी को बचाने का प्रण लीजिए और थोड़ा-थोड़ा इस दिशा में काम कीजिए।

news courtesy : popxo

                              jagranjosh.