carrot milk shake : ऐसे बनाएं कैरेट मिल्क शेक

हेल्थ
ऐसे बनाएं कैरेट मिल्क शेक
ऐसे बनाएं कैरेट मिल्क शेक

carrot milk shake /or carrot milk – ऐसे बनाएं कैरेट मिल्क शेक

carrot milk shake :गाजर हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।गाजर में पौष्टिक तत्वों की कमी नहीं है। इसका उपयोग सब्जी के साथ, सलाद, जूस, अचार, केक,मिल्क शेक,हलवा आदि बनाने में किया जाता है।
Read This : A1 और A2 दूध में अंतर

गाजर विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम व आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध होती है। अगर आप भी यह सोचते हैं कि गाजर खाने से क्या लाभ होता है, तो हम आपको बता दें कि गाजर खाने से न सिर्फ शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि कई शारीरिक बीमारियों से भी बचाव हो सकता है।

Read This : सर्दियों के मौसम में बच्चों को खिलाएं ड्राई फ्रूट और ये सब्जियां

तो फिर आप कैरेट का मिल्‍क शेक क्यों नहीं बनाते है। यह सेहते के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। इस रेसिपी को बनाने में ज्यादा समय भी नही लगता है। यह आखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद हे साथ ही इसमें अधिक मात्रा में विटामिव भी होती है। जो आपको पोषण पहुंचाती है। आज के इस पोस्ट में जाने जाने कैसे बनाएं कैरेट मिल्क शेक।

सामग्री

1. आधा कप कटी हुई गाजर
2. 20 बादाम
3. आधा चम्मच इलायची पाउडर
4. तीन कप दूध
5. दो चम्मच चीनी

ऐसे बनाएं कैरेट मिल्क शेक – How to Make Carrot Milk Shake

सबसे पहले 4 घंटे के लिए बादाम को भिगोकर रख दे। फिर इसे छिलकर रख लें। इसके बाद एक पैन को गैस में रखकर उसमें दूध और चीनी डाले और इसे मिक्स करें। इसे कम से कम 5 मिनट पकाए। साथ में इस बात का ध्यान रखे की यह नीचे से जल न पाएं इस लिए इसे बीच-बीच में चलाते रहे। फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दे चाहे तो आप इसे फ्रीज में भी रख सकते है।

Read This : Beetroot benefits : चुकन्दर के फायदे और नुकसान

अब इस दूध को आधा कप लें और इसमें गाजर, बादाम, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाकर प्यूरी बनाएं। इसके बाद इसमें पूरा दूध डालकर इसमें मिक्सर या ग्राइडर में डालकर मिक्स करें। जिससे यह अच्छी तरह से मिक्स हो जाए। कैरेट मिल्क शेक बन कर तैयार है।

इसे गिलास में निकाल ले ऊपर से कटे हुए ड्राई फ़ूड से सजा दे। अब आप इसे सभी को सर्व करे इसे सभी बहुत चाव से पिएंगे

Leave a Reply