Cherry Juice Health Benefits | sleep disorder drink bitter cherry juice at night | cherry ke fayde in hindi | cherry ka upyog aur nuksan in hindi



Cherry Juice Health Benefits | sleep disorder drink bitter cherry juice at night | cherry ke fayde in hindi | cherry ka upyog aur nuksan in hindi
Cherry Juice Health Benefits: प्रकृति ने हमें अनेको उपहार दिए है उन्ही उपहारों में से एक है चेरी फल (Cherry) जो हमे प्रकृति ने तोहफे में दिया हैं, यह फल स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता हैं।इसे दुनिया भर में इसके बेहतरीन स्वाद के लिए पसंद किया जाता है,लेकिन क्या आप जानते है,
स्वाद में लाजवाब चेरी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। साथ ही यह नीद ना आने की समस्या को भी ख़त्म कर देता है।जी हां चेरी जूस (Cherry Juice) को पीने के बाद आपको सुकून की नींद आएगी sangeetaspen.com के इस लेख में आज आप जानेंगे चेरी के फायदे। साथ ही इसके उपयोग और चेरी के नुकसान के बारे में भी, पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक
चेरी क्या है – What is Cherry in Hindi
चेरी की गिनती चुनिंदा खास फलों में होती है। चेरी फल आकार में छोटे और गोल होते हैं। इसकी कई किस्में हैं, जिन्हें दो भागों में बांटा जाता है, एक स्वीट चेरी और दूसरा टार्ट चेरी। आमतौर पर भारत में इस्तेमाल होने वाली चेरी का स्वाद मीठा होता है। इसे स्वीट चेरी की नाम से जाना जाता है। वहीं, इसका दूसरा प्रकार टार्ट चेरी का स्वाद खट्टा होता है। स्वीट चेरी को वैज्ञानिक भाषा में प्रूनस एवियम (Prunus avium), जबकि टार्ट चेरी प्रूनस सेरासस (Prunus cerasus) कहा जाता है।
चेरी में पोषक तत्व
चेरी फल में कई जरूरी पोषक तत्व और औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसमें फाइबर, पॉलीफेनोल्स, कैरोटेनॉयड्स, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों के अलावा एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे प्रभाव पाए जाते हैं
चेरी खाने के फायदे – Benefits of Cherry in Hindi
एंटीइंफ्लामेटरी प्रभाव – सूजन की समस्या को कम करने में चेरी के फायदे देखे गए है। जानवरों और इंसानों पर हुए एक शोध के अनुसार गंभीर सूजन के कारण गठिया (आर्थराइटिस) की समस्या, हृदय रोग (सीवीडी), मधुमेह और कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। वहीं, चेरी में मौजूद एंटीइंफ्लामेटरी प्रभाव के कारण सूजन और इसके कारण होने वाली इंफ्लामेटरी समस्याओं से बचाव में मदद मिल सकती है
हृदय के स्वास्थ्य के लिए – अच्छी सेहत के साथ ही चेरी के फायदे हृदय संबंधी समस्या में भी देखे जा सकते हैं। एक रिसर्च के अनुसार सूजन के कारण अन्य समस्याओं के साथ ही हृदय संबंधी समस्या का जोखिम भी बढ़ सकता है। वहीं, शोध के पाया गया कि चेरी में एंटीइंफ्लामेटरी प्रभाव होता है, जो सूजन के कारण होने वाली हृदय संबंधी समस्या को कुछ हद तक कम करने में मददगार हो सकता है। इसके साथ ही रिसर्च में चेरी में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स हृदय रोग में फायदेमंद माने गए हैं
आंखों के स्वास्थ्य के लिए – ग्लूकोमा आंखों में होने वाली वृद्धावस्था की सबसे आम बीमारियों में से एक है। यह बीमारियों का एक समूह है, जो आंख की ऑप्टिक नर्व (आंखों को मस्तिष्क से जोड़ने वाली नर्व्स) को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे अंधेपन का जोखिम बढ़ सकता है। यह स्थिति आमतौर पर तब होती है, जब आंखों के अंदर द्रव का दबाव धीरे-धीरे बढ़ता है, जिससे ऑप्टिक नर्व डैमेज हो सकती है
यह भी पढ़े : Aloe Vera : एलोवेरा के फायदे
कैंसर से बचाव में सहायक – चेरी का उपयोग कैंसर की रोकथाम में मददगार हो सकता है। दरअसल, चेरी में कई प्रकार के पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिनमें कई गुणों के साथ ही एंटी कैंसर गुण भी मौजूद होता है। शोध में इस बात की पुष्टि की गई कि चेरी के अर्क में पाए जाने वाले एंथोसायनिन नामक फ्लेवोनोइड में एंटी-कार्सिनोजेनिक प्रभाव होता है।



cherry ka upyog aur nuksan in hindi | इस जूस को पीने के बाद आएगी सुकून की नींद
सुकून की नींद – लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी (Louisiana State University) के रिसर्चर्स ने इस पर एक शोध किया. 8 लोगों पर इस जूस को टेस्ट किया गया. ये वो लोग थे जिन्हें नींद आने में दिक्कतें आती थीं. इसमें कुछ लोगों को Placebo ड्रग दी गई, वहीं कुछ को तीखी चेरी का जूस (Cherry Juice) पिलाया गया. जिन लोगों को तीखी चेरी का जूस दिया गया था उनका स्लीप टाइम 84 मिनट बढ़ गया.
एक अन्य अध्ययन में पता चला है कि जो युवा हर रोज दो ग्लास चेरी का जूस पीते हैं वे यह जूस न पीने वालों की तुलना में 39 मिनट की ज्यादा नींद लेते हैं. इन लोगो की बिस्तर पर नींद न आने की शिकायत दूर होती है और कुल निद्रा दक्षता में छह प्रतिशत की बढ़त होती है
ये कैसे करता है असर?
चेरी जूस (Cherry Juice) में नेचुरल प्लांट कम्पाउंड होता है जिसे Proanthocyanidins कहते हैं जो एमीनो एसिड ट्राइप्टोफन को बूस्ट करता है, जो सेरोटॉनिन को रिलीज करता है. सेरोटॉनिन एक नेचरोट्रांसमीटर है जो कि रिलेक्सेशन और स्लीपीनेस देता है.
चेरी जूस में प्रचुर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जिसके कारण शरीर को टार्ट चेरी खाने के बाद फायदे पहुंचते हैं। टार्ट चेरी में कुछ मात्रा में विटामिन बी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। साथ ही कुछ प्लांट्स कम्पाउंड भी होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।
कार्ब : 28 ग्राम
फाइबर : 5 ग्राम
प्रोटीन : 2 ग्राम
वसा : 1 ग्राम
विटामिन ए : RDI का 62%
विटामिन सी : RDI का 40%
मैंगनीज : RDI का 14%
पोटेशियम : RDI का 12%
कॉपर : RDI का 12%
विटामिन K : RDI का 7%
कैसे बनाएं चेरी जूस ?
चेरी का जूस पीने से कई फायदे होते हैं। अगर आपको यह जूस नहीं बनाना आता है तो नीचे इसकी रेसिपी दी गई है।
- फ्रेश इस जूस बनाने के लिए चेरी को सबसे पहले पानी से धुलें
- फिर एक कप चेरी में एक क्वार्टर पानी डालें।
- अब फूड प्रोसेसर में चेरी का पल्प बना लें। अब इसे बाहर निकालने के बाद छान लें।
- पांच दिनों के अंदर ही छने हुए जूस को पी लें।
- अगर आपने पहले कभी चेरी जूस न पिया हो तो बेहतर होगा कि चेरी का जूस पहले थोड़ी सी मात्रा में पी कर देखें
- आपको इससे कोई एलर्जी तो नहीं हो रही है। इसके अलावा आपको अगर कोई बीमारी है, तो बेहतर होगा कि एक बार अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें
यह भी पढ़े : Neem Leaves for Immunity: कोरोना में नीम के पत्तों से कैसे बनाये अपनी Immunity को स्ट्रॉन्ग



चेरी जूस पीते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल
- इस जूस को पीते वक्त इस बात रखें कि इसमें चीनी नहीं डालनी है.
- अगर आप इसमें चीनी मिक्स कर देते हैं ये जूस काम नहीं करेगा.
- जल्दी नींद आने के लिए रात में सोने से पहले हेवी डाइट लेने से बचें.
- सोने का टाइम फिक्स करें और उसी टाइम पर बेड पर चले जाएं.
- रात में कैफीन का सेवन न करें
चेरी का उपयोग – How to Use Cherry in Hindi
- चेरी को ठीक से धोकर इसे सीधे ही खाया जा सकता है।
- केक और पुडिंग पर टॉपिंग के लिए चेरी का उपयोग किया जा सकता है।
- चेरी का उपयोग बेक्ड कुकीज जैसे चॉकलेट और बादाम कुकीज में भी किया जाता है।
- चेरी का इस्तेमाल कई मॉकटेल में किया जाता है।
- इसका उपयोग फ्रूट सलाद में किया जा सकता है।
- इसके अलावा कई लोग इसे जूस के रूप में भी पीना पसंद करते हैं।
चेरी सेवन कि मात्रा
एक दिन में अन्य फलों के साथ 5-6 चेरी का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, एक दिन में इसका कितना सेवन करना सही रहेगा, इससे जुड़े शोध का अभाव है। ऐसे में डॉक्टर से उम्र और स्वास्थ्य के आधार पर इसके सेवन की सही मात्रा जानी जा सकती है।
यह भी पढ़े : Fennel Seeds Use, health Benifits And Side Effect in Hindi | What is Saunf | सौंफ का उपयोग
चेरी का चयन कैसे करें और लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रखें ?
- ऐसी चेरी खरीदें जो थोड़ी सख्त हो और जिनकी सतह चमकदार हो। कट लगी हुई या खरोंच लगी चेरी का चुनाव न करें।
- गहरे रंग की चेरी का चुनाव करना चाहिए, क्योंकि गहरे रंग की चेरी पकी होती हैं।
चेरी को स्टोर करने के टिप्स : - अगर कमरे के तापमान में रखा जाए, तो उन्हें 2 दिनों के भीतर ही खा लेना चाहिए।
- चेरी को प्लास्टिक की थैली में रखकर फ्रिज में लगभग एक हफ्ते तक स्टोर किया जा सकता है।
- बिना धुली चेरी को हमेशा फ्रिज में स्टोर करें, लेकिन ध्यान रहे कि चेरी को खाने से पहले जरूर धोएं।
चेरी के नुकसान – Side Effects of Cherry in Hindi
चेरी में पाए जाने वाले गुण इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में चेरी के नुकसान भी देखे गए हैं। दरअसल, चेरी में फ्रुक्टोज की मात्रा होती है, वहीं, बिना पचा हुआ फ्रुक्टोज कई प्रकार की समस्या का कारण बन सकता है, चेरी में मौजूद फ्रुक्टोज अगर शरीर इसे ठीक से पचा नहीं है, तो इससे पेट में दर्द, गैस, सूजन की समस्या, दस्त और आंतों में जलन की समस्या हो सकती है।



कुछ अध्ययनों से पता चला है कि फ्रुक्टोज की अधिक मात्रा का सेवन रक्तचाप की समस्या का कारण बन सकता है।
फ्रुक्टोज के कारण चेरी का अधिक सेवन मेटाबोलिक सिंड्रोम के साथ ही मोटापा की समस्या की वजह भी बन सकता है। मेटाबोलिक सिंड्रोम उन जोखिम कारकों (मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप व हाई ब्लड शुगर) को कहा जाता है, जो हृदय रोग और मधुमेह के साथ ही अन्य शारीरिक समस्या का कारण बन सकते हैं।
फ्रुक्टोज की वजह से कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी हो सकती है।
अपने बेहतरीन स्वाद के लिए खाई जाने वाली चेरी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद साबित हो सकती है, यह अब आप अच्छे से जान गए होंगे। चेरी में मौजूद पोषक तत्व और औषधीय गुण इसे सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद बनाते हैं। वहीं, इस बात का ध्यान रखें कि चेरी किसी भी बीमारी का डॉक्टरी उपचार नहीं है, इसका उपयोग कुछ हद तक शारीरिक समस्याओं से बचाव और उनके लक्षणों को कम करने में मददगार हो सकता है। अतः इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें, चेरी के सेवन के बाद अगर कोई दुष्प्रभाव नजर आएं, तो इसका सेवन बंद करें और डॉक्टर से संपर्क करें। उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा।



FAQ :
Q : चेरी का हिंदी नाम क्या है?
Ans : चेरी का हिंदी नाम आलूबालू, है। चेरी एक खट्टा-मीठा गुठलीदार फल है। इसका रंग लाल, काला या पीला होता है और इसका अकार आधे से सवा इंच के व्यास (डायामीटर) का गोला होता है
Q : चेरी खाने से क्या होता है?
Ans : चेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, थायमीन, विटमिन बी6, विटामिन सी के अलावा पोटैशियम, मैगनीज, कॉपर, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही चेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो फ्री रेडिकल्स को रोककर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
Q : चेरी का स्पेलिंग क्या होता है?
Ans : चेरी का स्पेलिंग”Cherry है